दशकों तक लीवर की बीमारी के इलाज में उपयोग होती रही दवा, अल्जाइमर के कारण क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को फिर से सुधरने में मदद कर सकती हैं. ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफफील्ड के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अर्सोडीऑक्सिकोलिक (यूडीसी) एसिड माइटोकोंड्रिया के दुष्क्रिया में सुधार लाता है, जिसे अल्झाइमर का प्रमुख कारन माना जाता है. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि अल्जाइमर बीमारी में माइटोकोंड्रिया में कई प्रकार की अप्समान्यता को देखा गया है.
अल्झाइमर से पीड़ित लोगों की कई विभिन्न कोशिकाओं में ऊर्जा के परिवर्तन होते हुए देखे गए है. इस अध्ययन के वरिष्ठ शोधकर्ता ने कहा कि अल्जाइमर के वास्तविक रोगी ऊतकों में पहली बार इस अध्ययन ने दिखाया है कि यूडीसी एसिड दवा माइटोकोंड्रिया के प्रदर्शन को बढ़ा सकती है. सोर्स: ज़ी न्यूज़